SanatanDharm

Apr 26 2024, 09:30

आज का रशिफल, 26 अप्रैल 2024: जानिए रशिफल के अनुसार आज कैसा रहेगा आप का दिन

मेष दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप इधर-उधर खाली बैठकर समय व्यतीत ना करें, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा। आपके काम रुक सकते हैं। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। परिवार में लोग आपकी बातों से नाराज हो सकते हैं। आप अपने किसी मित्र से यदि धन उधार लेंगे, तो उससे आपके रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। आप अपने घर को रिनोवेट करने पर पूरा ध्यान देंगे, जिसमें अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

वृष दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देगी। आपको अपने स्वभाव में कुछ बदलाव लाना होगा, तभी लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आपके कुछ लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको टेंशन बनी रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नए अधिकार मिल सकते हैं, जिसमें आप अपने माता-पिता से पूछकर जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जहां आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें।

मिथुन दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यापार में आपको उतार-चढ़ाव रहने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आपको कुछ बेवजह के तनाव सताएगा, जिस कारण आपके कामो में रुकावटें आएंगी। आप अपनी धन संबंधित समस्याओं को लेकर यदि अपने भाई बहनों से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आप अपने बिजनेस के कामों को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी अतिथि का आगमन होने से आप व्यस्त रहेंगे। आपको कोई डिसीजन बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपके बिजनेस की कुछ योजनाएं गति पकड़ेगी, जो आपको अच्छा लाभ देंगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके पिताजी को कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार को कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आप पार्टनरशिप में किसी डील को फाइनल कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपके घर किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइशें कर सकते हैं।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो आप उसकी शुरुआत कर सकते हैं। आपको वाहन आदि के चलाने में सावधान रहने की आवश्यकता है। परिवार में लोग विरोधियों से परेशान रहेंगे। आपके कामों में आपके विरोधी कुछ व्यवधान डाल सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को लेकर लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। आप अपने मन में चल रहे किसी विचार को आज किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए रहेगा। परिवार में किसी पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आप अपने मनमाने व्यवहार के कारण आप परेशान रहेंगे। यदि किसी बात से जीवनसाथी मे कोई वाद विवाद हो, तो आप उसमें चुप रहें, नहीं तो लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों की मदद की आवश्यकता होगी। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, जिसमें आपको अपने धन भविष्य के लिए भी संचय करके रखना होगा। माताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।

तुला दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं और अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। परिवार में संबंधों में यदि कटुता चल रही थी, तो वह दूर होगी और मधुरता आएगी। आप किसी नए काम की पार्टनरशिप में शुरुआत ना करें। व्यवसाय में आपको लाभ मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा और आप जीवनसाथी व परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में मधुरता लेंगे। आपको किसी काम के चलते किसी को धन उधार देना पड़ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। शारीरिक कष्ट होने के कारण आपको सिरदर्द, थकान आदि जैसी समस्या हो सकती है। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी आज कुछ समय निकालेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर आप कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आप संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति की यदि आपको कोई चिंता सता रही थी, तो वह भी दूर होगी, क्योंकि आपका रुका हुआ धन मिल सकता है।

धनु दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। काम की अधिकता रहने के कारण इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। व्यवसाय में आपको कोई हानि होने की संभावना है, इसलिए आप उसमें निगरानी बनाकर रखें। आप किसी को धन देने से बचें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करें, तो उसमें किसी अनुभव भी व्यक्ति से सलाह अवश्य करें। वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा।

मकर दैनिक राशिफल 

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में आपके किसी काम के योग बनते दिख रहे हैं। आपको किसी नए मकान, वाहन आदि के खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। जो विद्यार्थी विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, वह कहीं आवेदन कर सकते हैं। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में स्पष्टता बनाए रखनी होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल 

आज का दिन पुराने वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा, क्योंकि कुछ पारिवारिक समस्याएं सिर उठा सकती है, जिसमें आप दोनों पक्षों को सुनकर कोई निर्णय ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी बनाएं रखें। बिजनेस में अपने विरोधियों पर पूरी निगरानी बनाकर रखें, क्योंकि वह आपके किसी काम को बिगड़ने की कोशिश कर सकते हैं। संतान को किसी शारीरिक कष्ट के होने से आपका मन परेशान रहेगा और आप भगवान की भक्ति करने में लगे रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है।

मीन दैनिक राशिफल 

आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है और उनके पद में भी वृद्धि होगी। कुछ विशेष व्यक्तियों के संपर्क में आने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में आप किसी नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोग आज किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे, जो भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगा। जीवनसाथी से संबंधों में यदि कटुता चल रही थी, तो वह आज दूर होगी और दोनों एक दूसरे के प्रेम में डूबे नजर आएंगे।

SanatanDharm

Apr 26 2024, 09:28

आज का पंचांग- 26 अप्रैल 2024: जानिए पंचांग के अनुसार आज जा मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत- 2081, पिंगल

शक सम्वत- 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत- बैशाख

अमांत- चैत्र

तिथि

कृष्ण पक्ष द्वितीया- अप्रैल 25 06:46 AM- अप्रैल 26 07:46 AM

नक्षत्र

अनुराधा- अप्रैल 26 02:24 AM- अप्रैल 27 03:40 AM

योग

वरीयान- अप्रैल 26 04:53 AM- अप्रैल 27 04:19 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय- 5:45 AM

सूर्यास्त- 6:54 PM

चन्द्रोदय- 9:21 PM

चन्द्रास्त- 6:55 AM

अशुभ काल

राहू- 10:40 ए एम से 12:19 पी एम

यम गण्ड- 03:36 पी एम से 05:15 पी एम

गुलिक- 07:23 ए एम से 09:02 ए एम   

दुर्मुहूर्त- 08:22 ए एम से 09:15 ए एम, 12:45 पी एम से 01:38 पी एम

वर्ज्यम्- 06:36 ए एम से 08:17 ए एम

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त- 11:59 AM- 12:50 PM

अमृत काल- 04:57 PM- 06:40 PM

ब्रह्म मुहूर्त- 04:24 AM- 05:12 AM

शुभ योग

सर्वार्थसिद्धि योग- 05:45 ए एम से 03:40 ए एम, अप्रैल 27

SanatanDharm

Apr 25 2024, 08:39

आज का राशिफल: 25 अप्रैल 2024 : जानिये राशिफल के अनुसार आज आप का दिन कैसा रहेगा..?

मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

आज आपको राजकीय कार्यों में उच्च वर्गीय मित्रों से सहयोग मिलेगा। घर, शौक, पसन्दीदा गतिविधियों के लिए समय मिलेगा, जोखिम लेने का मूड भी होगा। आप खुद को अकेला महसूस नहीं करेंगे। अच्छे मित्रों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। आपके आदर्श/आध्यात्मिक झुकाव सामने आयेंगे, आप अपना ध्यान मजबूती से अपने परिवार पर लगाएं। आप घर और कार्यक्षेत्र में बेहतर सद्भाव कायम कर सकेंगे। आपके बच्चों की गतिविधियां खुशी तथा आनन्द का स्रोत बनी रहेंगी परंतु बच्चों को समय देना आवश्यक है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो

आज आप बच्चों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों, पालतू जानवरों , बच्चों , बुजुर्गों और सामुदायिक गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से कार्यक्रमों में फेरबदल की सम्भावना है। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता और प्रसन्नता मिलेगी। आभूषण और कपड़े खरीद सकते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि आप चाहते हैं कि प्रियजन ज्यादा से ज्यादा सुन्दर दिखें। काम का दबाव कम होगा और आप नई योजनाओं और काम के बारे में सोच सकते हैं।

मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा

आज आपका घर में मांगलिक कार्य की रूप रेखा बनाते हुए मन प्रसन्न रहेगा। प्रियजनों और बच्चों के अलावा आप आन्तरिक सज्जा तथा लेखन जैसी कला और घर की देखभाल जैसे क्षेत्रों में भी संवेदनशील होंगे। खानपान में संयम बरतना बहुत जरूरी है, खासकर ठण्डी चीजें खाने से बचें। किसी से कर्ज लेना व कर्ज देना दोनों ही काम न करें अन्यथा भविष्य में सम्बन्धों में दरार आ जायेगी। पुरानी यादें मन को कचोटेंगी और कुछ मानसिक तनाव का भी अहसास होगा।

कर्क-ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

आज आपका दिन बेहतर रहेगा । सामाजिक दायरा बढेगा । मान सम्मान में वृद्धि होगी । रोजमर्रा के जीवन की रफ्तार भले ही कितनी भी अधिक क्यों न हो, मगर अपने स्तर पर शान्त बने रहेंगे। इस पक्ष में आप बुजुर्गों, गरीबों, बीमारों, असहाय लोगों की मदद करेंगे और उनके सरोकारों को अपना बनाने का प्रयास करेंगे। ऐसा आप किसी उद्वेग के कारण नहीं, बल्कि उनके प्रति वास्तविक भावनाओं के वशीभूत होकर करेंगे। नए कार्यों के लिए आगे शुभ समय का योगदान आपको मिलेगा।

सिंह- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। आपका अपने ही सहकर्मियों से अप्रत्यक्ष विरोध, प्राइवेट नौकरी से जुड़े व्यक्तियों पर कार्यभार की अधिकता रहेगी। किसी राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात होगी। यदि आप सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो चर्चा का विषय बन सकते हैं। मित्र या रिश्तेदारों की सहायता से महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। नौकरी पेशा लोगों के लिये समय सामान्य गुजरेगा। अनावश्यक खर्च होने से थोड़ी मानसिक खिन्नता रहेगी। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से चर्चा होगी। आकस्मिक छोटी-मोटी चोट लग सकती है।

कन्या- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आध्यात्मिक रूचियां, आस्था, धार्मिक रूझान का प्रतीक है और इस समय यही सब महत्वपूर्ण भी रहेगा। चूंकि फिलहाल आपके घर परिवार और प्रेमपक्ष में सहजता बनी हुई है, लिहाजा आप तन्त्र, मन्त्र, अलौकिक विषयों/विज्ञान के प्रति अपने भीतरी उन्माद को समर्पित रहेंगे। आपके हृदय की पवित्रता के प्रतिफल के रूप में ईश्वरीय अनुकम्पा का लाभ आपको मिलेगा। आप स्वयं को सुखानुभूति और प्रसन्नता में आकंठ डूबा हुआ महसूस करेंगे। प्रसन्नता का भाव बना रहेगा। ये सब आपकी निजी कामयाबी का हिस्सा है, जो वास्तव में महान है। व्यवसाय, कैरियर, कार्य में ठोस सफलता मिल सकती है, आर्थिक स्थिति भी सहज रहेगी।

तुला- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज आप सिर्फ काम में व्यस्त रहें, मौज मस्ती न करें, ऐसा ठीक नहीं है। मनोरंजन सामाजिक स्तर पर मिलना जुलना, पार्टी, खाना—पीना आपको व्यस्त रखेगा। सम्पर्क संचार और कम्प्यूटर महत्वपूर्ण रहेंगे। मन करेगा खूब अधिक कार्य करें, परन्तु किन्हीं कारणों से आलस्य आगे हो जायेगा। साथ ही दौरे, यात्राएं, सम्बन्ध, प्रौद्योगिकी, खोज यात्राओं का भी योग है। आप मजे या मनोरंजन के लिए यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन इन सबका जबर्दस्त लाभ आपको मिलेगा। रुपये—पैसे के मामले में ही नहीं, बल्कि बौद्धिकता के स्तर पर भी।

वृश्चिक- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 

आज आपका मौजूदा नजरिया फिलहाल कायम रहेगा। छोटे-मोटे विवाद, काम का दबाव, समस्याएं सिर उठाएंगी, लेकिन आप इन्हें पीछे छोड़ देंगे। एक अच्छे इंसान के रूप में आपका विकास और प्रगति जबर्दस्त रही है और ऐसी परिस्थितियां बनेंगी, जो इसे और प्रभावशाली बनाएंगी। व्यक्तिगत स्तर पर सन्तुष्टि का अनुभव होगा, सराहना और मान्यता प्राप्त होगी। वेतन-वृद्धि, प्रोन्नति, सुविधाएं, लाभ, सार्वजनिक स्तर पर प्रशंसा और पुरस्कारों के ठोस रूप में नतीजे सामने आएंगे। सौभाग्यवश इस समय वित्त सम्बन्धी कोई परेशानी नहीं होगी।

धनु- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे 

आज व्यापार नौकरी के क्षेत्र में चल रहे प्रयास तो सफल होंगे ही, वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से कार्य क्षेत्र का विस्तार भी होगा। आप अपना काम निकलवाने के लिए जोर लगाएंगे, दूसरों की मदद चाहेंगे, मोल-तोल करेंगे, ताकि सन्तोषजनक तरीके से हर काम पूरा हो सके। चुनौतियां जारी रहेंगी, लेकिन ये ही लाभ और प्रगति के अवसर जुटाएंगी। आप किसी अज्ञात, अलौकिक, रहस्य के पीछे भागेंगे और उसके बारे में जानना चाहेंगे। आप रचनात्मकता और नए विचारों से लबालब भरे होंगे। आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आप अपनी पहचान के लिहाज से खुद को साबित भी करेंगे।

मकर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी

आज व्यक्तिगत तौर से आप राह की अड़चनों को दूर करने की जरूरत समझेंगे। घरेलू एवं पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने सम्बन्धी सरोकार महत्वपूर्ण होंगे, पूर्व निर्धारित कार्यों में परिश्रम से सफलता मिलेगी। किसी नए कार्य में उतावलापन ठीक नहीं है। कारोबारी क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। कोई नया अनुबंध लाभप्रद साबित होगा। दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा। किसी नये कार्य को करने का अवसर प्राप्त होगा। परीक्षा में आंशिक सफलता मिलेगी। गर्म वस्तुओं का सेवन त्याग दें, तो अच्छा है।

कुंभ- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज आविष्कारी तकनीकों, नई और साहसपूर्ण विधियों का लाभ मिलेगा। आप एक साथ कई गतिविधियों पर ध्यान देंगे। लापरवाही के कारण निराशा और दूसरी परेशानियां उठ सकती हैं। आप अपने कार्य में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे, कुछ और सोचने का मौका नहीं मिलेगा। परिवार में सामान्य स्थितियाँ रहेंगी। सहकर्मियों से सहयोग की प्राप्ति होगी। किसी भी नई योजना की शुरूआत करने की तो सोचेंगे, पर किसी कारणवश टल जायेगी।

मीन-दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आज किसी मित्र के सहयोग से व्यापार में लाभ की संभावना है। नौकरी -पेशा लोग उच्चाधिकारियों की उपेक्षा का शिकार हो सकते हैं। शक्ति, नैतिक समर्थन, मांगें, निर्देशन तथा प्रेरणा के लिए वापस परिवार, प्रियजन तथा जीवन साथी की ओर मुड़ेंगे। किसी मार्गदर्शक से बात होंगी। किसी नए काम के आरम्भ में कुछ आकस्मिक अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। शेयर-बाजार एवं सट्टे से जुड़े व्यक्तियों की स्थिति सामान्य गुजरेगी। सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। किसी बड़े महत्वपूर्ण कार्य की शुरूआत न करें। सहयोगी गण आपके ऊपर विशेष मेहरबान रहेंगे, पर दूरदर्शिता से काम लें, तो बेहतर होगा।

SanatanDharm

Apr 25 2024, 08:38

आज का पंचांग,25 अप्रैल 2024, जानिये पंचांग के अनुसार आज भी मुहूर्त और ग्रहयोग


आज वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि उपरांत द्वितीया तिथि है। साथ ही आज विशाखा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 24 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ। आइए जानते हैं राहुकाल का समय और सभी शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग 25 अप्रैल 2024, गुरुवार:

राष्ट्रीय मिति वैशाख 05, शक संवत 1946, वैशाख कृष्ण प्रतिपदा, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2081। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 13, शव्वाल 15, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 अप्रैल सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। प्रतिपदा तिथि प्रातः 06 बजकर 46 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ।

  

विशाखा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 24 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ। व्यतीपात योग अगले दिन तड़के 04 बजकर 53 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। कौलव करण प्रातः 06 बजकर 46 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 08 बजकर 01 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 25 अप्रैल 2024 : सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 25 अप्रैल 2024 : शाम 6 बजकर 52 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 25 अप्रैल 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 18 मिनट से 5 बजकर 2 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 40 तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 52 मिनट से 7 बजकर 13 मिनट तक। अमृत काल सुबह 5 बजकर 45 मिनट से 7 बजकर 23 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 25 अप्रैल 2024 :

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 8 मिनट से 11 बजे तक। इसके बाद दोपहर में 3 बजकर 23 मिनट से 4 बजकर 15 मिनट तक।

आज का उपाय : चना और गुड़ का दान करें साथ ही गाय को भी खिलाएं।

SanatanDharm

Apr 24 2024, 07:36

आज का राशिफल,24 अप्रैल 2024:जानिए राशिफल के अनुसार आप का दिन कैसा रहेगा..?

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपका घाटा हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें। नहीं तो व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल 

आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने के व्यवहार के कारण मन शांत रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई परिवर्तन करने से हानि उठानी पड़ती है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें। वाणी पर संयम रखें।

कर्क दैनिक राशिफल 

आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परंतु वाहन चलाने में सावधानी बरतें। नहीं तो दुर्घटना बन सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका कहीं बाहर धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी विशेष गेस्ट का घर पर आना होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक परिवर्तन आज आप कर सकते हैं। शेयर मार्केट में पैसे लगाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद खत्म होगा।

कन्या दैनिक राशिफल 

आज आप अपने किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे आपको जीवन में नया मार्गदर्शन मिल सकता है। स्वास्थ्य के चलते आर्थिक स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा परिवर्तन न करें। नहीं तो नुकसान होने के चांस ज्यादा है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिवार में पैतृक संपत्ति के कारण आपसी झगड़े की स्थिति निर्मित हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल 

आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने परिचित को आप हमेशा के लिए खो सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं। किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज आप कार्य कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। कोई नई कार्ययोजना बनेगी। परिवार में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

धनु दैनिक राशिफल 

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत या पार्टनरशिप करना चाहते हैं तो अपने पार्टनर के बारे में सही जानकारी होने पर ही कोई बड़ा निर्णय ले। नहीं तो नुकसान संभव है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको किसी को उधार देना नुकसानदायक रहेगा। आज परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई की चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर परिवार में आर्थिक खर्चा बढ़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल 

आज आप स्वस्थ को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए आज आप स्थान परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार में आज आपका सम्मान बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपको नया रास्ता दिखाने वाली रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। कहीं बाहर की यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल 

आज किसी अपरिचित व्यक्ति के कारण उनकी बातों को सुनकर आप अपने पार्टनर पर कोई झूठा आरोप लगा सकते हैं। इस कारण आपका पार्टनर आपसे चिड़ सकता है। दूसरों की बातों पर भरोसा न करें।

मीन दैनिक राशिफल 

आज आप जिस कार्य के विषय में प्रयासरत हैं। आपका वह कार्य आज बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग आपके कार्यक्षेत्र में आपको परेशानी पहुंचा सकते हैं। साथ ही आपके सहयोगी लोगों से वाद विवाद हो सकता है व्यापार में गिरावट महसूस होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में मतभेद संपत्ति को लेकर हो सकते हैं।

SanatanDharm

Apr 24 2024, 07:28

आज का पंचांग,24 अप्रैल 2024:जानिए पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

आज चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि है। साथ ही आज स्वाती नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 41 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ होगा। आइए जानते हैं आज राहुकाल और शुभ मुहूर्त का समय कब से कब तक।

राष्ट्रीय मिति वैशाख 04, शक संवत 1946, चैत्र कृष्ण प्रतिपदा, बुधवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 12, शव्वाल 14, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 अप्रैल सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक।

प्रतिपदा तिथि प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन सुबह 06 बजकर 46 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। स्वाती नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 41 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। सिद्धि योग अगले दिन तड़के 05 बजकर 05 मिनट तक उपरांत व्यतीपात योग का आरंभ। बालव करण सायं 06 बजकर 03 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 24 अप्रैल 2024 : सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 24 अप्रैल 2024 : शाम 6 बजकर 52 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 24 अप्रैल 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 19 मिनट से 5 बजकर 3 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 41 तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 51 मिनट से 7 बजकर 13 मिनट तक। अमृत काल सुबह 5 बजकर 46 मिनट से 7 बजकर 24 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 24 अप्रैल 2024 :

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक।

आज का उपाय : आज मूंग की दाल का सेवन करें और हरे रंग के कपड़े पहने।

SanatanDharm

Apr 24 2024, 07:25

गुरु बाबा गुरुबचन सिंह के बलिदान दिवस को मानव एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है

प्र्स्तुति:- विजय कुमार गोप :

गुरु बाबा गुरुबचन सिंह के बलिदान दिवस को प्रत्येक वर्ष को पूरा निंरकारी समाज मानव एकता दिवस के रुप में मनाता है। बाबा गुरबचन सिंह जी एक महान संत थे जिन्होंने जनता में आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से मानव भाईचारे का प्रचार किया। 

उनकी हत्या के बाद से, पूरी दुनिया में लोग उनके त्याग, बलिदान को सम्मान देने हेतु मानव एकता दिवस मनाते हैं। बाबा गुरबचन सिंह जी का जन्म 10 दिसम्बर 1930 को शहनशाह बाबा अवतार सिंह और माता बुधवंती जी के घर पेशावर (पाकिस्तान)के समीप उन्दार शहर में हुआ। 

बहुपक्षीय व्यक्तित्व के स्वामी बाबा गुरबचन सिंह जी एक आधुनिक गुरु थे। 24 अप्रैल 1980 की रात को सत्य, प्रेम और शांति के इस मसीहा को कुछ कट्टरपंथियों ने चिरनिद्रा में सुलाकर समस्त निरंकारी जगत को शोक संतप्त कर दिया, परन्तु उक्त स्थिति अधिक देर न रह पाई। 

बाबा गुरबचन सिंह के पुत्र बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के नेतृत्व में सत्य, प्रेम और शांति का संदेश का प्रचार और भी अधिक तीव्र गति होने लगा। निरंकारी मिशन द्वारा बाबा गुरबचन सिंह जी के पुण्यतिथि 24 अप्रैल को मानव एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 खून नालियों की अपेक्षा नाड़ियों में बहे का संदेश देने के लिए निरंकारी मिशन इस दिन पूरे विश्व में अनेकों रक्तदान शिविरों का आयोजन करता है।

बाबा गुरुबचन सिंह का जीवन परिचय।


बाबा गुरबचन सिंह जी का जन्म 10 दिसम्बर, 1930 को पेशावर (वर्तमान पाकिस्तान) में बाबा अवतार सिंह जी एवं माता बुद्धवन्ती जी के घर में हुआ। आपने मिडिल तक पेशावर और फिर मैट्रिक की पढ़ाई रावल पिंडी के खालसा स्कूल में प्राप्त की। 1947 की उथल-पुथल में पढ़ाई कहीं पीछे रह गई। उनका विवाह मन्ना सिंह जी की बेटी कुलवन्त कौर जी के साथ हुआ था। 

विभाजन के कारण उत्पन्न हिंसक स्थितियों से उन्हें जूझना पड़ा। उन्होंने बंटवारे के समय लोगों की काफी मदद की। 1962 में बाबा अवतार सिंह जी ने गुरु बचन सिंह को गुरु गद्दी पर आसीन कर 

 लीन हो गए। 32 वर्ष के युवा बाबा गुरबचन सिंह जी ने अगले 17 वर्षों तक मिशन की प्राण-प्रण से सेवा की और मिशन को देश के कोने-कोने में फैलाने का यशस्वी कार्य किया। देशभर में जगह-जगह सुचारू रूप से सत्संग की सम्पन्नता के लिए भवनों को निर्माण कराया। 13 अप्रैल 1978 को अमृतसर में मानव एकता सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें भ्रमित लोगों ने अशान्ति फैलाने का कार्य किया। उन्होंने कई समाजिक सुधार के कार्य किए। निर्धनो का विवाह कराया, सादगीपूर्ण शादी करने पर बल दिया ताकि शादी में होने वाले व्यर्थ के खर्चों को रोका जा सके, लोगों को ज्ञान का पाठ दिया, साहस, निजरता का बोध कराया। 

बाबा गुरबचन सिंह जी ने मानवता के भले की खातिर अपने जीवन का बलिदान दिया और अपना सारा जीवन मानव एकता मानव कल्याण के लिए अर्पण किया। बाबा गुरबचन सिंह जी ने जहां आत्मिक जागृति लाई उसके साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी बहुत बड़ा योगदान डाला। उन्होंने स्कूल, कालेज, मुफ्त सिलाई कढ़ाई सेंटर, डिस्पेंसरियां और अन्य सामाजिक कार्यों की शुरूआत की। 

बाबा जी ने कहा कि यदि हमारा नौजवान वर्ग पढ़ लिखकर सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा तो ही हमारा समाज एक अच्छा समाज बन सकेगा देश भी आगे बढ़ेगा जिसके बाद 24 अप्रैल 1980 को स्वयं बाबा गुरबचन सिंह जी ने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर हिंसा को रोका।

मानव एकता दिवस के कार्यक्रम


24 अप्रैल को निरंकारी श्रद्धालु 'मानव एकता दिवस के रूप में विश्व भर में विशाल समागमों का आयोजन करते हैं। पीड़ा के उन क्षणों की पीड़ा शान्त हो इसके लिए बढ़-चढ़ कर रक्तदान करते हैं। सैकड़ों रक्तदान शिविरों के माध्यम से इस दिन रक्त दान किया जाता है। संयुक्त राज्य, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, ग्रीस, न्यूजीलैंड, नेपाल, बहरीन, कुवैत आदि जैसे स्थानों पर मानव एकता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बाबा गुरुबचन को याद कर निरंकारी समाज बड़े स्तर पर संत्सग, भजन, कीर्तिन का आयोजन करता है। गरीबों को दान दिया जाता है। मुफ्त इलाज के लिए कई कैंप लगाए जाते हैं। लाखों निरंकारी श्रद्धालु निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह जी को इस दिन श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मानव एकता के इसी संकल्प को निश्चयपूर्वक मजबूती प्रदान करते हैं।

SanatanDharm

Apr 22 2024, 09:32

ज्योतिष शास्त्र में सोना, चांदी, तांबा या लोहा किस पाए में हुआ है आपका जन्म,आइए जानते हैं क्या होते हैं पाये और कौन सा पाया माना जाता है शुभ ..

कुछ लोगों ने अपने बड़े बुजुर्ग या पंडितों से पैरों के तांबे, चांदी, सोने या लोहे के होने की बात सुनी होगी। इसका मतलब आपकी कुंडली से है। कुंडली में लग्न से चंद्रमा किस भाव में है उससे पाये का पता चलता है। मनुष्य की कुंडली में 12 भाव होते हैं जिन्हें चार भागों में बांटा गया है। प्रत्येक भाव को पाया, पाद या पैर कहते हैं। ये चार पाये हैं सोने का पाया, चांदी का पाया, तांबे का पाया और लोहे का पाया। इन्हीं पायों में से एक पाया किसी ना किसी व्यक्ति का होता है।

चांदी का पाया 


जिस व्यक्ति के जन्म के समय चंद्रमा दूसरे, पांचवे और नौवें घर में हो तो ऐसे लोगों का जन्म चांदी के पाए में माना जाता है। इस पाए में जन्म लेने वाले लोग काफी भाग्यशाली होते हैं। कहा जाता है ऐसे लोग अपने साथ-साथ घरवालों के लिए भी काफी लकी साबित होते हैं। इनके घर में जन्म लेते ही परिवार का मान-सम्मान बढ़ने लगता है और परिवार के लोगों की तरक्की होती है।

तांबे का पाया 


इसे पाये को दूसरे नंबर का श्रेष्ठ माना गया है। जब किसी बालक के जन्म के समय चंद्रमा तीसरे, सांतवे और दसवें भाग में हो तब उसे तांबे का पाया माना जाता है। इस पाये में जन्मा बच्चा पिता के लिए काफी भाग्यशाली होता है। इसके घर में आने से घर की सुख सुविधा में वृद्धि होने लगती है।

सोने का पाया 


जन्म लग्न से चंद्रमा यदि पहले, छठे और ग्यारहवें भाव में हो तो उसे सोने का पाया कहा जाता है। इस पाये में जन्म लेने वाले लोगों को सुख-सुविधा बड़ी ही कठिनाईयों से मिलती है। ऐसे लोग रोग की चपेट में भी बहुत जल्दी आ जाते हैं। इन लोगों के लिए सोने का दान करना अच्छा माना गया है।

लोहे का पाया


इस पाये को इतना अच्छा नहीं माना गया है। जब चंद्रमा चौथे, आठवें या बारहवें भाव में हो तो ऐसे बच्चे का जन्म लोहे के पाये में माना जाता है। ऐसे लोगों के जीवन में काफी संघर्ष होता है। पारिवार में कोई ना कोई परेशानी आने लगती है। खासकर पिता के लिए ऐसे लोग काफी कष्टदायक साबित होते हैं।

SanatanDharm

Apr 22 2024, 08:29

आज का रशिफल,22 अप्रैल 2024:जानिए रशिफल के अनुसार आज आप का दिन कैसा रहेगा...?

वैदिक पंचांग के अनुसार आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। वहीं आज भद्रा, रवि योग, आडल योग और विडाल योग हैं। ऐसे में पंडित जगन्नाथ गुरुजी के अनुसार आज कुछ राशियों को निवेश से लाभ मिल सकता है, जानें 12 राशियों का आज का राशिफल…

मेष दैनिक राशिफल 

आज स्थिति नियंत्रण में है और आप पिछले दिनों की अराजक घटनाओं से उबरने में सक्षम हो सकते हैं। आप धैर्य के साथ काम कर सकते हैं, जो आपके काम करने के तरीके में परिलक्षित हो सकता है। आप बाहर जाने की योजना बना सकते हैं; छात्र अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। एकल लोग दोस्तों या रिश्तेदारों के समर्थन से प्यार की खोज कर सकते हैं और जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

 

वृषभ दैनिक राशिफल 

आज आप दुखी हो सकते हैं। आप अधीर हो सकते हैं और मनोदशा में उतार-चढ़ाव का शिकार हो सकते हैं, जिसका आपकी घरेलू शांति पर प्रभाव पड़ सकता है। आपको काम पर घमंड से बचना चाहिए क्योंकि इससे छिपे हुए विरोधी पैदा हो सकते हैं। आपको भीड़भाड़ वाले समय में गाड़ी चलाने से बचना चाहिए।

मिथुन दैनिक राशिफल 

आज आप खुश हो सकते हैं। आप अपने आस-पास खुशी फैला सकते हैं, अपने व्यक्तिगत जीवन में शांति रख सकते हैं और अपने साथी के साथ भावुक क्षणों को साझा कर सकते हैं। आपका परिवार आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है और आप महत्वपूर्ण पेशेवर निर्णय भी ले सकते हैं। आप व्यवसाय में कुछ नए प्रयासों या साझेदारी की उम्मीद कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल 

आज का सकारात्मक चंद्रमा आपको प्रसन्न कर सकता है। आप काम में अपने धैर्य का उपयोग कर सकते हैं। यदि आप काम में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो आपको पुरस्कारों के रूप में कुछ प्रोत्साहन मिल सकते हैं। परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य समस्याओं का अब समाधान होगा। नौकरी तलाशने वालों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। लवबर्ड्स अपने गुणवत्तापूर्ण समय का आनंद ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल

आज आप किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। इससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा में सुधार हो सकता है। आप अपने पेशे में नवाचार को शामिल कर सकते हैं, जिससे आपके व्यवसाय को बढ़ावा मिल सकता है। सकारात्मक परिणाम आपको खुश कर सकते हैं। लव बर्ड्स आउटिंग या एडवेंचर टूर का आयोजन कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल

आज, आप असंतुष्ट हो सकते हैं, और आप अपनी जिम्मेदारियों से अलग महसूस कर सकते हैं, जिससे आप भ्रमित हो सकते हैं। आप अपने कार्यों के लिए काल्पनिक रूप से तैयारी कर सकते हैं, लेकिन उन्हें समय पर पूरा करने के लिए आपको व्यावहारिक होना चाहिए। आप अपने माता-पिता की भी देखभाल कर सकते हैं। कुछ दिनों के लिए कहीं और जाने को स्थगित करने की सिफारिश की जाती है। आपको अभिनय करने से पहले भी सोचना चाहिए।

तुला दैनिक राशिफल

आज, आप अधिक उत्सुक और केंद्रित हो सकते हैं, जिससे आप पहले से स्थगित परियोजनाओं को अधिक तेज़ी से पूरा कर सकते हैं। आपके भाई-बहन एक नई परियोजना शुरू करने में आपकी सहायता कर सकते हैं जिससे निकट भविष्य में लाभ होगा। पारिवारिक कठिनाइयों के कारण आपको कुछ छोटी यात्राओं की उम्मीद करनी चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के संबंध में कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल 

आज, आप कम मूल्य की वस्तुओं पर अपने खर्च को सीमित करने में सक्षम हो सकते हैं, इस प्रकार आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार हो सकता है। आप आज अधिक रचनात्मक हो सकते हैं, और आप अपनी सरलता का उपयोग अपने व्यवसाय या घर को सुशोभित करने के लिए कर सकते हैं, जिससे आपकी सामाजिक स्थिति बढ़ सकती है। लव बर्ड्स को अपने रिश्ते की स्थिति बनाए रखने के लिए अपने परिवार के सदस्यों से कुछ मदद मिलने की संभावना है।

धनु दैनिक राशिफल

आज आपको चंद्रमा का आशीर्वाद प्राप्त है, जिससे आपको मन की शांति मिल सकती है। बाहर से, आप काम से संबंधित तनाव का अनुभव कर रहे होंगे, लेकिन आपकी आंतरिक इंद्रियां शांत और शांत हो सकती हैं, जिससे आप सब कुछ संतुलित कर सकते हैं। आप अपने पेशेवर और घरेलू जीवन के हर पल का आनंद ले सकते हैं। आय की कुछ नई धाराएँ शुरू की जा सकती हैं, जिससे आप अपनी बचत बढ़ा सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल 

आप आज सुस्त महसूस कर सकते हैं, और आप पिछली स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे होंगे। आपको थकान होने की संभावना है, जिससे अहंकार हो सकता है। आपके अहंकार में घरेलू शांति को बाधित करने की क्षमता है। आपकी जीत नुकसान में बदल सकती है। आपसे किसी भी प्रकार के वित्तीय लेन-देन में शामिल होने से पहले दो बार विचार करने का आग्रह किया जाता है। आज आप आंतरिक शक्ति का अनुभव कर सकते हैं। भीउम्मीद कर सकते हैं जिससे आपकी बचत में सुधार होगा।

मीन दैनिक राशिफल 

आज, भले ही आप काम में व्यस्त हों, आपकी बुद्धिमत्ता आपको अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए उचित विकल्प बनाने में मदद कर सकती है। आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है, जिससे आपके काम का बोझ बढ़ सकता है। आप अपनी सरलता का उपयोग अपने घर या कार्यालय को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं, जिससे आपकी सामाजिक स्थिति को बढ़ावा मिल सकता है। आप रचनात्मक परिसंपत्तियों में निवेश करने पर भी विचार कर सकते हैं।

SanatanDharm

Apr 22 2024, 08:28

आज का पंचांग- 22 अप्रैल 2024: जानिए पंचांग के अनुसार आज आप का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत- 2081, पिंगल

शक सम्वत- 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत- चैत्र

अमांत- चैत्र

तिथि

शुक्ल पक्ष चतुर्दशी - 03:25 ए एम, अप्रैल 23 तक

नक्षत्र

हस्त - 08:00 पी एम तक

योग

हर्षण - 04:29 ए एम, अप्रैल 23 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय- 05:48 ए एम

सूर्यास्त- 06:51 पी एम

चन्द्रोदय- 05:39 पी एम

चन्द्रास्त- 05:16 ए एम, अप्रैल 23

अशुभ काल

राहू- 07:26 ए एम से 09:04 ए एम

यम गण्ड- 10:42 ए एम से 12:20 पी एम

कुलिक- 01:58 पी एम से 03:35 पी एम

दुर्मुहूर्त- 12:46 पी एम से 01:38 पी एम, 03:22 पी एम से 04:15 पी एम

वर्ज्यम्- 04:50 ए एम, अप्रैल 23 से 06:37 ए एम, अप्रैल 23

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त- 11:54 ए एम से 12:46 पी एम

अमृत काल- 09:01 ए एम से 10:49 ए एम

ब्रह्म मुहूर्त- 04:21 ए एम से 05:05 ए एम

शुभ योग

रवि योग - 05:48 ए एम से 08:00 पी एम